राजस्थान में 5 वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय बदला…..

राजस्थान में 5 वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय बदल गया है…..

जयपुर @जागरूक जनता। राजस्थान में 16 अप्रैल से 8वीं बोर्ड और 19 अप्रैल से 5वी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों ने चिंता जाहिर की थी।
पहले इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच रखा गया था, जिसे बदल कर अब 5वीं के लिए सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे और 8वीं के लिए सुबह 10.30 बजे से 1 बजे कर दिया गया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की तबीयत बिगड़ने का डर था। अभिभावकों और शिक्षकों ने 8वीं और 5वीं बोर्ड की परीक्षाओं का समय बदलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद आज बोर्ड की परीक्षाओं का समय बदल दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...