5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद,4 गिरफ़्तार

एनसीबी जोधपुर टीम की कार्यवाही

चित्तौड़गढ़ @इलियास मोहम्मद। गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर इकाई ने एक विशेष कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़ शहर के ओछ्ड़ी टोल नाका चौराहे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से 5 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा बरामद कर चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

एनसीबी के जोधपुर क्षेत्रीय इकाई के निदेशक उगम दान चारण से प्राप्त सूचना अनुसार कई समय से राजस्थान में अवैध गांजे की सप्लाई की सूचनाएं मिल रही थी। मुखबिर तंत्र से सूचना मिली, कि भारी मात्रा में अवैध गांजा मध्यप्रदेश के रास्ते राजस्थान में लाया जा रहा है। जिसके सत्यापन के बाद गुरूवार तड़के टीम द्वारा चित्तौड़गढ़ के ओछ्ड़ी टोल नाका पर नाकाबंदी कर ट्रक संख्या आरजे 19 जीई 3078 रोककर नियमानुसार तलाशी ली गयी तो ट्रक के अंदर कट्टो में 564.590 किलोग्राम अवैध गांजा भरा पाया गया। जिसे एनसीबी की टीम ने ज़ब्त कर ट्रक में सवार शेरनीबाद, तहसील डीडवाना ज़िला नागौर निवासी हजरत अली पुत्र मोहम्मद रफ़ीक
बदरुद्दीन पुत्र बिलाल खान,डेगाना जिला नागौर निवासी ज्ञानराम पुत्र बद्रीराम,सवाईमाधोपुर निवासी रामावतार पुत्र रामप्यारा और नागौर निवासी रामप्रकाश पुत्र भंवरलाल को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह अवैध गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश के रास्ते राजस्थान में लाया जा रहा था। चारों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ़्तार किया गया हैं। यह गांजा राजस्थान में किसको और कहाँ सप्लाई करने था इसके लिए एनसीबी अनुसंधान कर रही है।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...