थरुर, डिंपल समेत 49 सांसद सदन से सस्पेंड, विंटर सेशन में अब तक 141 सांसद किए गए निलंबित

49 MP including suspended: लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर रहे 49 सांसद सदन से सस्पेंड कर दिया गया है।

नई दिल्ली. संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर रहे सांसदों पर लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों सदनो को मिलाकर मंगलवार को 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से 41 सांसद लोकसभा और 8 सांसद राज्यसभा के हैं। बता दें कि 18 दिसंबर तक कुल 92 सांसद सस्पेंड थे लेकिन आज की कार्रवाई के बाद ये आंकड़ा 141 सांसदों पर पहुंच गया है।

आज ये बड़े नेता हुए सस्पेंड
लोकसभा की कार्रावई को बाधित करने और सिंहासन की तरफ गलत आचरण के आरोप में कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, शशि थरूर, बीएसपी से (निष्कासित) दानिश अली, एनसीपी की सुप्रिया सुले, सपा सांसद एसटी हसन, टीएमसी सांसद माला रॉय, सपा नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को सस्पेंड किया गया है। इस बात की जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी है।

अब तक कुल 141 सांसद पर गिरी गाज

लोकसभा से आज 41 सांसदों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा आठ राज्यसभा सांसदों को भी सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही अबतक 141 सांसदों पर एक्शन लिया जा चुका है। 18 दिसंबर तक संसद के कुल 92 सांसद सस्पेंड थे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे सदन में तख्तियां लाकर देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। हाल के चुनावों में मिली हार के बाद वो हताश हैं।

यदि उनका यही व्यवहार जारी रहा तो वे अगले चुनाव के बाद वापस नहीं आएंगे। ये फैसला हो चुका था कि वे सदन में नहीं आएंगे। ये स्पीकर के सामने तय हुआ था। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...