शिविर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत हुए 41-41 हजार

शिविर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत हुए 41-41 हजार

बीकानेर@जागरूक जनता। पांचू की बन्धाला ग्राम पंचायत में मंगलवार को ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना  के तहत सहायता राशि पाकर लाभार्थी  प्रसन्न चित्त दिखे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अभियान के रूप में की गई पहल को जनकल्याणकारी बताया।
पांचू में रहने वाले रामस्वरूप पुत्र गोपाल राम तथा हेतराम पुत्र चेनाराम को उनकी पुत्रियों के विवाह उपरांत 41-41 हजार रुपए की सहायता राशि शिविर के दौरान ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत कर दी गई। दोनों लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाकर खुश दिखे और राज्य सरकार की इस योजना को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मील का पत्थर बताया।
रामस्वरूप ने  बताया कि उसकी पुत्री स्नातक के साथ बीएड योग्यताधारी है तथा उच्च शिक्षित होने के कारण उसे इस योजना के तहत बेटी के विवाह के उपरांत इतनी सहायता राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने अपनी अन्य पुत्रियों को भी पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया तथा राज्य सरकार की योजना और अभियान की भरपूर प्रशंसा की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...