पीबीएम में स्थापित होगी 400 बेड की मेडिसिन यूनिट,जिला कलेक्टर ने किया जमीन का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पीबीएम में स्थापित होगी 400 बेड की मेडिसिन यूनिट,जिला कलेक्टर ने किया जमीन का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार व सीएम मूंदड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध 400 बेड की मेडिसिन यूनिट स्थापित की जाएगी। इस यूनिट के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को इसके लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन किया और निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि मेडिकल आउटडोर के पास इसके लिए चिन्हित भूमि पर मेडिसिन यूनिट का निर्माण करते समय बिल्डिंग का नक्शा इस प्रकार बने की जमीन का अधिकतम उपयोग हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि बिल्डिंग फाउंडेशन मजबूत हो तथा पार्किंग के लिए पहले ही प्रावधान कर लिए जाएं। इस संबंध में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एसएस राठौड से चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि निर्माण से पूर्व तकनीकी पक्षों पर बारीकी से ध्यान दिया जाए और इसके पश्चात ही नक्शा फाइनल करें।

तुरंत प्रभाव से हटे अतिक्रमण
जिला कलक्टर ने कहा कि मेडिसिन आउटडोर के पास मुख्य मार्ग के आसपास लगे सभी प्रकार के ठेले इत्यादि का अतिक्रमण तुरंत प्रभाव से हट जाएं। इस सम्बंध में अस्पताल प्रशासन शीघ्र कार्यवाही करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस यूनिट के निर्माण के लिए राज्य सरकार का ट्रस्ट के साथ एमओयू हो चुका है। इस भवन का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था पहले कर लें। ताकि लोगों को मेडिसिन यूनिट का लाभ जल्द मिल सके।

ऑनलाइन पर्ची सिस्टम चालू हो
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों की सहूलियत के मद्देनजर ऑनलाइन पैसा जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए । इसके लिए नकद व्यवस्था के साथ-साथ फास्टेग, ई मित्र फोन, ऑनलाइन बैकिंग के जरिए भुगतान का प्रावधान भी रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पर्ची सिस्टम चालू होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कतार में लगने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी साथ ही समय और संसाधनों की बचत भी हो सकेगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार और और सीएम मूंदड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच इस मेडिसिन यूनिट की स्थापना के लिए एक एमओयू हो चुका है जिसके तहत शीघ्र ही इस अस्पताल के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एसएस राठौड़, पीबीएम के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ एसके वर्मा, डॉ संजय कोचर उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...