बीकानेर में 199 आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे ‘माॅडल’, स्वीकृतियां जारी

पहले चरण में 18 केंद्रों का हुआ कायाकल्प, बच्चों का बढ़ा जुड़ाव
बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से पहले चरण में प्रत्येक पंचायत समिति के दो-दो केन्द्रों को माॅडल केन्द्र बनाने की स्वीकृति जारी की गई। इनमें से अधिकत केन्द्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बेहतर परिणाम देखने को मिले। इसी श्रृंखला में दूसरे चरण में जिले के 512 केन्द्रों को माॅडल केन्द्र बनाने का निर्णय लिया गया है तथा इनमें से 199 केन्द्रों की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि इनमें कोलायत के 89, बीकानेर ग्रामीण के 25, खाजूवाला और पांचू के बीस-बीस, श्रीडूंगरगढ़ के 18, लूणकरणसर के 16 और नोखा के 11 आंगनबाड़ी केन्द्र सम्मिलित हैं। यह कार्य सबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा करवाया जाएगा। प्रत्येक कार्य के लिए समयसीमा का निर्धारण किया गया है।
यह होता है माॅडल केन्द्रों में
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि माॅडल केन्द्रों में आवश्यक के अनुसार मरम्मत करवाने के पश्चात् इनकी दीवारों पर ज्ञानवर्धक वाॅल पेंटिंग बनाई जाएंगी। इनमें गिनती, वर्णमाला, पशु पक्षियों, कार्टूंस और नापतौल के चित्रों का अंकन करवाया जाएगा। यहां के शौचालय साफ सुथरे होंगे। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थ होगी। बच्चों के लिए फर्नीचर और एलईडी टीवी, पुस्तकों, खेल सामग्री आदि की व्यवस्था की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...