विशेष टिकट चेकिंग दल में शामिल 12 अधिकारियों ने वसूले हजारों की जुर्माना राशि

बीकानेर@जागरूक जनता। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय श्री जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार दिनांक 02.09.22 को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हनुमानगढ़ को बेस रख कर मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़ -हनुमानगढ़ -श्रीगंगानगर रेलमार्ग पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों पर किए गए चेकिंग में कुल 235 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 71,820/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 12 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा। सितंबर माह में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...