मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ शत प्रतिशत संविदा कार्मिकों को मिले : डॉ सुकुमार कश्यप

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ शत प्रतिशत संविदा कार्मिकों को मिले : डॉ सुकुमार कश्यप

बीकानेर@जागरूक जनता। स्वास्थ्य भवन सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर संविदा कार्मिकों का आमुखीकरण व पंजीकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 600 से अधिक संविदा कर्मियों के पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर ने योजना को सभी के लिए जीवनदान की तरह बताया। डी पी एम सुशील कुमार व डीएनओ मनीष गोस्वामी ने योजना के विभिन्न प्रावधानों व पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा, डॉ रमेश गुप्ता, एपीडमेयोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़, डॉ मनुश्री सिंह व जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य सहित विभिन्न संवर्गों के संविदा कार्मिक मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...