रीट परीक्षा के मद्देनजर जोधपुर में 4 अस्थायी बस ठहराव स्थल घोषित।



जोधपुर, 21 जुलाई/ जागरूक जनता पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) विनीत कुमार बंसल ने अधिसूचना जारी कर 23 व 24 जुलाई को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अस्थायी रूप से निजी एवं सरकारी बसों के लिए ठहराव स्थल के रूप में अधिसूचित किया है।

अधिसूचना के तहत बिलाड़ा-अजमेर-जयपुर मार्ग, बूंदी-कोटा-बारा मार्ग, भीलवाड़ा-प्रतापगढ़-चितौड़गढ मार्ग तथा भरतपुर-अलवर-करौली-धौलपुर से संचालित होने वाले मार्ग के लिए बी.जे.एस. कालवी प्याऊ, अजमेर रोड़ अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा। 

इसी प्रकार पाली-उदयपुर-सिरोही-आबूरोड़ मार्ग, राजसमंद-उदयपुर-डूंगरपुर- बासवाड़ा मार्ग एवं जालौर-भीनमाल-साचौर मार्ग से संचालित वाहनों के लिए पीली टंकी, भगत की कोठी पाली रोड़, नागौर-बीकानेर-गंगानगर मार्ग और सीकर-चुरू-झुन्झुनू-हनुमानगढ मार्ग के लिए खेतानाड़ी से कृषि मण्डी तिराहा के बीच सड़क के किनारे बांयी तरफ खाली पड़ी जमीन पर मण्डोर रोड़ पर अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा।

बालोतरा-बाड़मेर मार्ग एवं रामदेवरा-जैसलमेर मार्ग  से संचालित होने वाले वाहन के लिए 12 वी रोड़, रावण का चबूतरा मैदान, बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर अस्थायी बस ठहराव स्थल होंगे। यह आदेश 22 जुलाई-2022 से लागू होंगे।

रिपोर्ट :-मेहराम गहलोत

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...