कोलायत तहसील के उपनिवेशन एवं राजस्व पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी करने के संबंध में उपनिवेशन तहसीलदार को किसानों ने ज्ञापन सौंपा

श्रीकोलायत। भारतीय किसान संघ ने कोलायत तहसील के उपनिवेशन व राजस्व पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी करने के संबंध में दोबारा गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर राजस्व उपनिवेशन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश जाजड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलायत तहसील के उपनिवेशन व राजस्व पटवारियों द्वारा खरीफ सीजन 2021-22 की गिरदावरी में बीमा कंपनियों के साथ मिलीभगत करके 100 प्रतिशत जमाना दर्शाया गया । जबकि बिल्कुल यह गलत है । आज से 15 से 20 दिन पहले इन्हीं पटवारी , कृषि पर्यवेक्षक एवं कंपनी के एजेंट द्वारा किए गए सर्वे में 50 से 80 प्रतिशत खराबा दिखाया गया था । जबकि मात्र 15 से 20 दिन के अंतराल में जीरो प्रतिशत खराबा दिखाकर गिरदावरी रिपोर्ट पेश की गई है । जिसमें साफ प्रतीत होता है कि सभी पटवारियों ने बीमा कंपनियों के साथ मिलीभगत कर मुख्यालय पर बैठकर अपने मन से व अन्याय पूर्वक रिपोर्ट बनाई है। जिससे कोलायत तहसील के हजारों किसानों को बीमा क्लेम तथा आदान अनुदान का करोड़ों रुपए का नुकसान होगा । इस संबंध में किसानों ने सोमवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी सभी मिलकर गिरदावरी दोबारा करवाने की मांग रखी । किसानों ने मांग रखी है कि जो पहले गिरदावरी गलत की गई है उसे सही करवाकर आगे भेजी जाए ताकि किसानों को जो नुकसान हुआ है । उसकी भरपाई हो सके । अगर यह मांग नहीं मानी जाती है तो भारतीय किसान संघ 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना मुख्यालय पर देगा और प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार किया जाएगा । जिसमें किसी भी अधिकारी कर्मचारी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा । इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष घनश्याम शर्मा , गोपीराम कांटिया , टिकुराम , प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, आशुसिंह , रामेश्वर भूतड़ा, पृथ्वीसिंह राणासर , शिवसिंह दियातरा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

..

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...