आयुर्वेद नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर के प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेंद्र पाराशर)। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी मे राजकीय आयुर्वेद नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, अजमेर के प्रशिक्षणार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा महाविद्यालय का अवलोकन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत आर शाह ने सभी का स्वागत किया | होम्योपेथिक फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार मीणा एवं डॉ आस्था माथुर, सहायक आचार्य ने 50 से अधिक नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को फार्मेसी विषय से सम्बंधित प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया | आयुष नर्सिंग कॉलेज, अजमेर के प्राचार्य डॉ रामरतन मीणा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी एवं फार्मेसी विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्तनपान जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी मे स्तनपान जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि अग्रवाल ने स्तनपान सप्ताह के इतिहास एवं सहायक आचार्य डॉ निर्मला शर्मा ने स्तनपान – आवश्यकता एवं महत्व की जानकारी दी | इस उपलक्ष मे आज प्रथम दिन 01 अगस्त, को वेबिनार का आयोजन डॉ संगीता जैन, सह आचार्य, एवं डॉ आस्था माथुर, सहायक आचार्य की अगुवाई मे किया गया | वेबिनार की मुख्य वक्ता डॉ चंद्रमुखी गुप्ता, विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बैकसंन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा ने ‘स्तनपान शिक्षा एवं सहायता से परामर्श और देखभाल तक’ विषय पर वक्तव्य दिया | तथा मुख्य वक्ता डॉ नीतू सिंह, विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, मांगीलाल निर्बान होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर ने ‘स्तनपान: जीवन का आधार’ विषय पर विचार व्यक्त किये | वेबिनार की टेक्निकल टीम डॉ राजेश कुमार मीणा, डॉ जुन्नुन अली, डॉ दान सिंह, डॉ भारत, डॉ गौरव, ने तकनिकी सहायता दी |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...