‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी भाजपा एकमात्र पार्टी- रामलाल शर्मा

चौमूँ भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में मनाया स्थापना दिवस

चौमूँ। जागरूक जनता (राजेन्द्र भातरा) शहर के सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का शनिवार को 45वा स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर  पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी का झंडा रोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी का गठन हुआ था। बीजेपी के स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। इस मोके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, विस्तारक सुरेश कश्यप, महामंत्री संदीप शर्मा, मोहनलाल यादव, महेश सेरावत, कालूराम जाट, हिम्मत सिंह, राजकुमार गरेड, शैलेंद्र विजय, प्रशांत यादव, विनोद गोदारा, राजेंद्र प्रजापत, अर्पित सैनी, नितिन खंडेलवाल, मनोज बागोरिया, सुवालाल सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...