भाजपा के महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत गुजरात के विधायक महेश कलसारा ने केकड़ी शहर में महिला संवाद का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में विधायक महेश कलसारा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया साथ की केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई कई योजनाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही राजस्थान में कॉग्रेस सरकार द्वारा चल रही लूट और झूठ के वादों से बचकर रहने का संकल्प दिलाया साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़ ने महिलाओं के लिए सामाजिक समानता के साथ साथ राजनेतिक क्षेत्र में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य को सुदृढ़ करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी, पूर्व महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष चित्रा व्यास, जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोबिन सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, किशन लाल डसानिया,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली, उदयपुर जिला सह संयोजक मितलेश गौतम, सरपंच गोविंद जैन, सोशल मीडिया जिला संयोजक महेश बोयत विस्तारक नरेश योगी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सीमा टांक,पार्वती, मंजू, शांति देवी, सोनू देवी,माया, रेणु साहू,मीरा, सुमन, सीता देवी, इंद्रा देवी, रेखा देवी सहित सैंकड़ों महिलाए मौजूद रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414