चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर मनाई खुशियां: आतिशबाजी की, बधाईयां दी और मिठाई खिला कर मनाया जश्न


पीपाड़ शहर @जागरूक जनता न्युज
रिपोर्ट:- मेहराम गहलोत

देश भर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद खुशियां मनाई जा रही है। वहीं कई आयोजनों के साथ स्क्रीन पर लैंडिंग को लाइव भी दिखाया वहां जश्न भी मनाया गया। पीपाड़ शहर
में भी हर कहीं जश्न का माहौल नजर आया। आतिशबाजी के साथ मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठाकरवा कर बधाईयां दी गई लक्ष्मी भोजनालय के पास भाजपाइयों ने
स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट दिखाया और जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग हुई लोग नाचने लगे। इधर कई मंदिर में भी आतिशबाजी हुई मिठाई बांटी गई। पुर्व चैयरमेन महेन्द्रसिंह कच्छावाह ने भी शहर वासियो के साथ जश्न मनाया। इससे पहले लोगों ने पूजा पाठ कर सफल लैंडिंग की मंगल कामना की। इस अवसर पर रामकिशोर भूतड़ा, आदित्य कच्छावाह, मनोहर लाल सोनेल, कल्याण सिंह टाक, मगराज पुरोहित, कैलाश सेन,पप्पूराम गहलोत,जुनैद गौरी,राजपाल सांखला,दिनेश कच्छावाह,रामकिशोर कच्छावाह, रामकिशोर टाक, भंवरलाल बिश्नोई, समुद्र सिंह कच्छावाह,मोहित अरोड़ा,यश अरोड़ा सहित कई युवावर्ग मौजूद रहा।

पीपाड़ शहर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद आतिशबाजी की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...