कृपालु धाम में धूम-धाम से मनाया गया गुरूपुर्णिमा महोत्सव

29 जून से 4 जुलाई तक साधना शिविर का हुआ आयोजन

जयपुर @ जागरूक जनता। शास्त्रों में गुरू को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है क्योंकि गुरू ही हमे भगवान तक पहुँचने का मार्ग बताते है। गुरूपुर्णिमा गुरू के प्रति अपने समर्पण भाव को बढ़ाना सिखाता है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए देश-विदेश से हजारों संत्संगी कृपालु धाम पहुँचे। जे.के.पी. द्वारा 1 सप्ताह के साधना शिविर का आयोजन 29 जून से 4 जुलाई को किया गया। संपूर्ण भारत वर्ष में गुरूपुर्णिमा पर्व धूम-धाम से मनाया जाता, पंरतु कृपालु धाम, मनगढ में इसका विशेष महत्व है। इस बार तो यह अतिविशेष था क्योंकि भारत सरकार द्वारा मनगढ़ का नाम कृपालु धाम कर दिया गया। कृपालु धाम, मनगढ़ (प्रतापगढ़) प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के पास स्थित है।


साधना की शरुआत भक्ति परिषत की अध्यक्षा डाॅ. विशाखा त्रिपाठी, डाॅ.श्यामा त्रिपाठी, डाॅ. कृष्णा त्रिपाठी ने जुगद्गुरू कृपालु महाराज की आरती के साथ किया। संपूर्ण धाम राधे राधे के नाम से गूंज उठा। इस अवसर पर विभिन्न कायक्रमो जैसे लीला मंचन, मंदिर परिक्रमा, ब्लड डोनेशन कैंप आदि का आयोजन किया गया।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...