अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 सितंबर को

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। जैन अग्रवाल युवा परिषद केकड़ी के तत्वाधान में अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 सितंबर को मनाया जाएगा। अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज , बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज व मुनि श्री सुश्रुत सागर महाराज के आशिर्वाद एवं प्रेरणा से आदिनाथ वाटिका राजपुरा रोड केकडी में जैन अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वर्ष 2023 मे कक्षा 10 व 12 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ,सी ए, बी टेक ,नीट , आईआईटी, राजकीय व प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा । महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि आज कार्यकारिणी के सदस्यों ने डिग्गी जाकर आचार्य इंद्रनंदी जी व बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन करवाया तथा ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक जारी किया ।ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिहंल, मुकेश जैन, ज्ञान चन्द जैन, राजेंद्र जैन, महावीर जैन, रितेश जैन, दिलिप जैन आदि ने आचार्य श्री का आशिर्वाद प्राप्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...