3,738 बच्चों व 1,559 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

बीकानेर@जागरूक जनता। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया जिसमें जिले भर की अस्पतालों में गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांचें की गई। इसी के साथ सप्ताहिक एमसीएचएन दिवस भी मनाया गया जिसमें 3,738 बच्चों तथा 1,559 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें चिकित्सक द्वारा की जाती है। इसके अंतर्गत गर्भवतियों की वजन, ऊंचाई, अल्ट्रासाउंड, रक्त व यूरिन आदि जाँचे की गई। एसडीएम जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉ राजश्री व डॉ नुपुर के नेतृत्व में 55 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जाँचे हुई। इस दौरान 15 की अल्ट्रासाउंड जबकि 9 लाभार्थियों की एचआईवी से संबंधित जांच भी की गई।

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 73 स्वास्थ्य केंद्रों, 158 आंगनबाड़ी केंद्रों व 2 अन्य स्थानों को मिलाकर कुल 231 सत्रों में एमसीएचएन दिवस मनाया गया। महिलाओं को टेटनेस-डिप्थीरिया का टीका जबकि छोटे बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षा करने बीसीजी, पेंटावेलेंट पीसीवी, रोटावायरस, पोलियो वैक्सीन, मीजल्स, रूबैल्ला जैसे वैक्सीन लगाए गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...