केबिनेट में शामिल होने पर प्रथम बार 30 जून को गृह नगर जोधपुर आएंगे केन्द्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

शेखावत 30 जून को सुबह 9 बजे पहुंचेंगे जोधपुर रेलवे स्टेशन

जोधपुर. जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नवगठित कैबिनेट में शामिल होने के बाद प्रथम बार 30 जून (रविवार) को सुबह 9 बजे जोधपुर आ रहे हैं। मोदी कैबिनेट में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गृहनगर जोधपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक शेखावत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने जोर-शोर से तैयारी आरंभ कर दी है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली से शनिवार रात 29 जून को रवाना होकर 30 जून को सुबह 9 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा।

यह रहेगा रूट
जोधपुर रेलवे स्टेशन से पुरी तिराहा सोजती गेट, मोहनपुरा पुलिया होते हुए निज निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक भाजपा कार्यकर्ताओं, विविध सामाजिक संगठनों, यूनियनों और संस्थाओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन शेखावत के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा ने इसको लेकर तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
रिपोर्ट :- मेहराम गहलोत

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...