लॉकडाउन की मार झेल रहे मजदूरों को महापौर की रसोई पहुंचाई रही दो वक्त की रोटी

बीकानेर@जागरूक जनता । महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ गांधी नगर भाजपा कार्यालय के पास स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले मजदूर वर्ग के परिवार जिनके पास लॉकडाउन की वजह से आमदनी का जरिया नहीं बचा है , ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क एवं भोजन वितरण किया ।महापौर के निर्देशन में नगर निगम द्वारा भी लगातार इंद्रा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। महापौर ने बताया की नगर निगम स्तर पर तथा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मेरा प्रयास है की हमारे शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। एक दूसरे के सहयोग से हम इस महामारी के दौर से निकल सकते हैं। जो संस्थाएं ऐसे जनसहयोग के कार्य करना चाहते हैं, नगर निगम द्वारा इन सभी संस्थाओं को हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन से प्रबंधक चंपाराम चौधरी, ललित जोशी के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...