बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्रूजर ट्रेलर की भीषण टक्कर में 11 जनों की मौत, 7 घायल पीबीएम रैफर

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में मंगलवार को सुबह -सुबह बड़े दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है,जंहा नोखा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर 11 लोगों की  भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जोधपुर हाईवे पर नोखा नागौर के बीच पढ़ने वाले गांव श्री बालाजी के पास एक क्रूजर गाड़ी और ट्रेलर जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई 3 घायलों ने नोखा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 7 घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया है । प्रारम्भिक सूचना के अनुसार मृतको में 8 महिलाएं व तीन पुरुष बताएं जा रहे है । मृतक MP के सजनखेड़ाव दौलतपुर निवासी है, जो रामदेवरा दर्शन कर अपने गृह नगर एमपी जा रहे थे । वंही राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस दुःखद घटना पर शोक जताया है ।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...