राजस्थान में लॉकडाउन के कयासों के बीच सीएम हाउस से आई यह अहम खबर!

राजस्थान में लॉकडाउन के कयासों के बीच सीएम हाउस से आई यह अहम खबर!

जयपुर@जागरूक जनता । राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर राज्य सरकार और अधिक सख्ती कर सकती है। प्रदेश में जहां सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। वहीं सीएम गहलोत से लेकर प्रशासन के बीच बढ़ते केसेज लगातार चिंता का विषय बनने लगे हैं। इन सभी चिंताओं के बीच सीएम अशोक गहलोत ने रविवार यानी आज दोपहर 12:20 बजे सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक ली गई,इस मीटिंग में प्रदेश में बढ़ते कोरोना को लेकर व राज्य से जुड़े कई मुद्दे पर कड़े कड़े कदम उठाने के लिए विचार विमर्श किया गया। प्रदेश में आगामी दिनों में ज्यादा केसेज वाले जिलों में लॉकडाउन को लेकर सीएम की 5 बजे होने वाली ओपन मीटिंग के बाद शाम 7:30 बजे के करीब इसकी घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को भी कोरोना ने डराया
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में शनिवार को भी कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आए। यहां 24 घंटे के भीतर की रिकॉर्ड 9046 नए मामले ने हड़कंप मचा दिया। बता दें कि यह आंकड़े तब रिकॉर्ड ब्रेक कर रहे हैं, कि जब प्रदेश में पहले नाइट कर्फ्यू और शुक्रवार से वीकेंड कर्फ्यू लगा हुआ है। क्योंकि इन तमाम प्रयासों के बावजूद भी प्रदेश में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। लिहाजा यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार अब कोरोना की रोकथाम के लिए नए सिरे से प्रयास कर सकती है। इसमें लॉकडाउन भी एक बड़ा फैसला साबित हो सकता है।
रविवार को भी धधका कोरोना
रविवार को बीकानेर में पहली लिस्ट में आई कोरोना रिपोर्ट में 380 पॉजिटिव की पुष्टि सीएमएचओ ने की है । जिसमे करीब 2000 सेंपल में से 380 पॉजिटिव रिपोर्ट होना बताया गया है । बता दे, शनिवार को बीकानेर में 403 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है ।
मौतों के आंकड़े भी लगातार है बढ़ रहे
आपको बता दें कि प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं लगातार मौतों के आंकड़ें भी बढ़ते हुअए दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को इन आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया। प्रदेश में बीते दिन कुल 37 लोगों की मौत हुई। जोधपुर में 17 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को भी गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर करीब साढे 3 घंटे समीक्षा की। इसमें भी अधिकारियों और विशेषज्ञों से कई महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। बताया जा रहा है कि इन्हीं सुझावों के साथ आज इस संबंध में फैसला लिया जा सकेगा। आपको बता दें कि प्रदेश के जयपुर, जोधपुर उदयपुर, बीकानेर, कोटा जैसे शहरों में कोरोना के हालात बेकाबू है। हालांकि अंतिम फैसला सीएम गहलोत पर टिका हुआ है ऐसे में मीडिया से लेकर तमाम प्रदेशवासी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है, प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर किसी तरह की बयानबाजी से फिलहाल बचना चाहिए ताकि प्रदेश में किसी तरह की समयपूर्व अशांति का माहौल ना बन पाए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...