युवक का अपहरण कर जबरन पेशाब पिलाया,डंडे व रस्सियों से पीटकर किया अधमरा, दो आरोपी गिरफ्त में,6 अन्य फरार..

युवक का अपहरण कर जबरन पेशाब पिलाया,डंडे व रस्सियों से पीटकर किया अधमरा, दो आरोपी गिरफ्त में,6 अन्य फरार..

बीकानेर@जागरूक जनता। संभाग के चुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीती 26 जनवरी की रात एक दलित युवक का अपहरण कर जबरन शराब और पेशाब पिलाया गया, इसके बाद आरोपियों ने युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए करीब आधे घंटे तक डंडे और रस्सी से पीटा। युवक को मारते-मारते अधमरा कर दिया। दलित युवक के बेहोश होने पर उसे मरा समझकर आरोपी वहीं छोड़ गए। इस आशय की शिकायत 25 वर्षीय पीड़ित रुखसर गांव निवासी राकेश मेघवाल ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई है । पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में अन्य समुदाय के 8 युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों बीरबल व उमेश को गिरफ्तार कर लिया है,अन्य 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अन्य अस्पताल रैफर किया गया है। मामले की जांच डीएसपी हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। डीएसपी ने कहा है कि फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किये जा रहे है।


यह है घटना

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़ित राकेश मेघवाल ने बताया है कि 26 जनवरी की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर था तो गांव का उमेश जाट नामक व्यक्ति उसके घर आया और आवाज लगाकर गेट के पास बुलाकर साथ चलने के लिए कहा, राकेश ने इस पर इंकार किया तो उमेश के साथ आए अन्य सात आरोपियों ने युवक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गए।खेत में ले जाकर आरोपियों ने पहले पीड़ित को जबरन शराब पिलाई। पीड़ित ने बताया शराब की बोतल खाली होने पर राकेश, राजेश, उमेश, ताराचंद, अक्षय, दिनेश, बिदाड़ी चंद और बीरबल ने उसमें पेशाब किया और पीड़ित मेघवाल को जबर्दस्ती पिलाया। आरोपी यही नहीं रुके, उन्होंने पीड़ित की जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी व रस्सी से बेरहमी से पिटाई की। युवक के बेहोश होने पर उसे मरा समझते हुए आरोपी उसे वहीं छोड़ गए। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल होली के मौके पर उसके एक खास वाद्ययंत्र बजाने को लेकर उमेश व अन्य आरोपी उससे नाराज हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...