राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा की तारीखों का टाइम टेबल हुआ जारी..


जयपुर@जागरूक जनता। प्रदेश के पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक दो पारियों में आयोजित होगी। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल भर्ती 2021 के अलावा आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी एवं होम गार्ड आरक्षी की भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा भी 13 मई, 14 मई, 15 मई व 16 मई को दो पारियों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। वहीं कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन भर्ती परीक्षा के माध्यम से 4438 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि कहा जा रहा है कि पदों की संख्या में सरकार बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने इन पुलिस भर्ती परीक्षा 2022 के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें इतने ही प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे। जानकारी अनुसार सभी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि को 15 मार्च तक बढ़ाया

Wed Mar 2 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, […]

You May Like

Breaking News