लक्सर आर्ट सिंपोजियम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी डॉ दीपिका और वीरांगना

उदयपुर। इजिप्ट में होने वाले ‘लक्सर इंटरनेशनल आर्ट सिंपोजियम’ में उदयपुर शहर की युवा कलाकार डॉ दीपिका माली और वीरांगना सोनी को चयनित किया गया है। इसमें अरब देशों सहित 20 देशों के कलाकार भाग लेंगे। लक्सर (इजिप्ट) में 10 से 19 मई 2024 तक 10 दिवसीय चलने वाले इस इंटरनेशनल आर्ट सिंपोजियम में कलाकृतियों को बनाने के साथ ही कला संवाद व लाइव प्रदर्शन जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कि प्रतिभागी कलाकारों को एक-दुसरे के साथ कला की तकनीक, कला शैली इत्यादि का आदान प्रदान कर सकेंगे। इन सभी कलाकारों द्वारा बनी कलाकृतियों को वहा की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पूर्व भी दीपिका और वीरांगना की कलाकृतियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है। वर्तमान में डॉ दीपिका माली मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में सहायक आचार्य पद पर कार्यरत हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...