श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर का 12वाँ पाटोत्सव –पांच दिन का विशाल महोत्सव 10 मई से

जगतपुरा के श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में इन दिनों आध्यात्म की लहर दौड़ रही है, सभी भक्त और श्रद्धालु बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि मंदिर में पांच दिन के विशाल महोत्सव का आयोजन होने वाला है | 10 मई से 14 मई को मंदिर का 12वाँ पाटोत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है, इन पांच दिनों में मंदिर में कई विशेष आयोजन होंगे जिनमे भक्त महाभिषेक कीर्तन, पालकी, भजन संध्या आदि का आनंद लेंगे | ‘पाटोत्सव’ का अर्थ है भगवान् की प्रतिमा प्रतिष्ठा का महोत्सव, श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर के पांच दिवसीय ‘पाटोत्सव’ के पहले दिन सुदर्शन पूजा, महा आरती और सुदर्शन हवन होगा |

दूसरे दिन 11 मई को जगतपुरा फ्लाई ओवर से श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर तक विशाल रथ यात्रा का आयोजन होगा,जिसमे पूरे जयपुर से हज़ारों भक्त भाग लेंगे और भगवान् की भक्ति करने का आनंद लेंगे| 12 मई को मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमे शिशुपाल वध नाटक का मंचन होगा साथ ही श्री श्री कृष्ण बलराम का पालकी उत्सव होगा | 13 मई ‘पाटोत्सव’ के चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या में अक्षय पात्र के चेयरमैन, पद्मश्री श्री मधु पंडित दास जी का व्याख्यान होगा साथ ही कुमारी आकांशा राव और श्री राजेश शर्मा जी के द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे भक्त भाव विभोर होकर भगवान् की भक्ति रस धारा का पान करेंगे| 14 मई ‘पाटोत्सव’ के अंतिम दिन महाआरती होगी और पालकी उत्सव के साथ श्री श्री कृष्ण बलराम का महाभिषेक होगा |

मंदिर के अध्यक्ष श्री अमितासन दास ने बताया की मंदिर का पाटोत्सव भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद लेकर आएगा| पांच दिवसीय पाटोत्सव में तरह तरह तरह के विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिनके द्वारा भक्त सीधा भगवान् से जुड़ सकेंगे | उन्होंने मंदिर के 12वे पाटोत्सव पर सभी भक्तो को हार्दिक बधाई दी और साथ ही बड़ी संख्या में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...