सीआरपीएफ के काफिले पर श्रीनगर में आतंकी हमला, जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 अन्य घायल हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हमले में लश्कर ए तैयबा का हाथ है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके लॉवेपोरा में गुरुवार को यह हमला हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पोरा पुलिस थाने के अंतर्गत लॉवेपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...