मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, प्रधानमंत्री मोदी सहित अमित शाह और जेपी नड्डा भी लेंगे भाग

  • शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी भाजपा, विशिष्ट जनों को भेजे जा रहे निमंत्रण
  • अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर से लाखों की संख्या में भाग लेंगे कार्यकर्ता

जयपुर। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एंव अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे वहीं केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवाभी शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे लाखों कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भिजवाया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों एंव अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिये।

शहर के प्रमुख मार्गों पर की जाएगी विशेष सजावट

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया जाएगा। भाजपा के झंडो और हॉर्डिंग कटाउट सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाये जाएंगे। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दिनभर बैठकों का दौर चला। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

विशिष्ट लोगों को भेजे जा रहे निमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा जा रहा है।

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

अल्बर्ट हॉल के सामने होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए समारोह स्थल पर भाजपा के झंडो की झालरें लगाई जाएंगी और कार्यक्रम स्थल को केसरिया झालरों और रोशनी से सजाने की तैयारियां भी चल रही हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...