स्वदेशी युद्धपोत इंफाल से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, अब समुंदर में भारत ने दी चीन और पाकिस्तान को पटखनी

BRAHMOS Supersonic Cruise Missile DRDO: भारतीय समुदी क्षेत्र में बुधवार को भारत की सबसे खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इसे स्वदेशी जंगी विध्वंसक जहाज आईएनएस इंफाल से दागा गया।

नई दिल्ली. भारतीय समुदी क्षेत्र में बुधवार को भारत की सबसे खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इसे स्वदेशी जंगी विध्वंसक जहाज आईएनएस इंफाल से दागा गया। मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किया गया यह जहाज इस साल भारतीय नौ सेना में शामिल किया जाएगा। यह पहली बार है कि किसी नए जहाज से ब्रह्मोस मिसाइल परीक्षण किया गया। भारतीय नौसेना अधिकारियों ने बताया है कि ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना इतना सटीक था कि वह बुल आई में जाकर लगा। इतना ही नहीं 90 डिग्री पर घूमकर इसने दुश्मन ठिकाने को तबाह किया। इसकी रेंज में पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन भी आ गए हैं। समुद्री वर्जन की मारक क्षमता अब काफी बढ़ गई है।

भारतीय नौसेना की मिसाइल रेंज में आया चीन और पाकिस्तान, हेलिकॉप्टर से छूटी मिसाइल बर्बाद करेगी दुश्मन का जहाज

ये हैं आईएनएस इंफाल…

  • 7400 टन है इसका डिस्प्लेसमेंट
  • 535 फीट लंबा युद्धपोत
  • 33 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार
  • 45 दिनों तक समुद्र में रहने की क्षमता
  • 04 रिजिड बोट्स भी इसमें उपलब्ध
  • 48 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम से लैस है युद्धपोत
  • डीजल और बिजली से चलता है युद्धपोत
  • ये है खासियत…
  • 90 डिग्री पर घूमकर दुश्मन करती है तबाह
  • 04 समुद्री वर्जन है मौजूद
  • 07 से अधिक युद्धपोतों पर है तैनात
  • 28 फीट लंबी है ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल
  • 290 किलोमीटर तक करेगी मार
  • 200 किलोग्राम परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
  • 800 किलोमीटर तक इसी रेंज को घटा बढ़ा सकते हैं
  • 3000 किलोग्राम है ब्रह्मोस मिसाइल का वजन
  • 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से करती है हमला
  • 1.20 किलोमीटर प्रति सेकेंड है इसकी गति
  • 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम
  • सीकर और बूस्टर से लैस हुई मिसाइल
  • रैमजेट इंजन इसे घातक, सटीक और तेज बनाता है
  • ब्रह्मोस हवा में ही अपनी दिशा और निशाना बदलने में सक्षम है
  • ब्रह्मोस दुश्मन के राडार को चकमा देने में भी तेज है

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...