श्री वैभव गालरिया ने कृृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव का किया कार्यभार ग्रहण

प्रमुख शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री वैभव गालरिया ने बृृहस्पतिवार को कृृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। कार्य ग्रहण के बाद प्रमुख शासन सचिव ने पंत कृृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ कृृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृृषि योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक कृृषक तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

श्री वैभव गालरिया ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कृृषकों को जैविक खेती एवं माइक्रो इरिगेशन के प्रति जागरूक किया जायेगा, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कृषि आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने पीपीटी के माध्यम से तारबंदी, फार्म पौण्ड, डिग्गी, कृृषि यंत्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पॉली हाऊस, ग्रीन हाऊस और पीएम- कुसुम योजना कम्पोनेन्ट और राष्ट्रीय बागवानी मिशन सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान बैठक में आयुक्त उद्यानिकी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी, राजस्थान राज्य बीज निगम के एम.डी. श्री जसवंत सिंह और कृृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा Aroda ने विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों से वीसी के जरिए किया संवाद

विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया...