बगड़ में शहीद स्मारक पर किया श्रमदान

रिपोर्टर सुरेश कुमार सैनी, बगड़ झुंझुनू
बगड़ @जागरूक जनता।कस्बे के पीरामल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने चिड़ावा रोड विजय कॉलोनी स्थित शहीद प्रशांत बुंदेला के स्मारक पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।एनसीसी कैडेट्स ने आज एक अनूठी परंपरा का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत क्लीनिंग ऑफ द स्टैचू ऑफ अवर हीरोज का नाम रखा गया। संस्था प्रधानाचार्य रवि कुमार ओझा के निर्देशों पर स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी के 40 कैडेट्स ने विद्यालय प्रांगण से कोरोना वायरस गाइड लाइन का पालन करते हुए रैली के रूप में प्रशांत बुंदेला की स्मारक पर पहुंचे। जहां पर कैडेट्स व प्रधानाचार्य ने मिलकर पूरे प्रांगण की सफाई की ओर शहीद प्रशांत बुंदेला स्मारक का माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने शहीद प्रशांत बुंदेला की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां कि शहीद प्रशांत बुंदेला ने अपना फाइटर प्लेन को उड़ाते समय उसमें लगी आग को एक स्कूल को बचाने और एक गांव को बचाने के लिए आग की लपटों में विवान को उड़ाया। उसके बाद पैराशूट से जब जमीन पर आते जाते उनकी रीड की हड्डी टूट गई और जीवन में मौत के बीच संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि एक शक्ति का त्याग केवल अपने पति के लिए होता है लेकिन एक शहीद 125 करोड़ भारतवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करता है इसलिए उसका दर्जा ईश्वर के बराबर होता है इसलिए प्रत्येक नौजवान को सहित में इस मार्ग पर जाकर उनके नमन करना चाहिए कि जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं । इसके साथ ही आज रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर उनको भी नमन किया गया। शहीद प्रशांत बुंदेला स्मारक की साफ सफाई स्कूल के प्रधानाचार्य रवि कुमार ओझा के सानिध्य में शुरू हुआ कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी चंद्रेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...