एमपी से राजस्थान पहुंचा चीता… इन इलाकों में मची दहशत, करौली में मूवमेंट, वन विभाग की टीम अलर्ट पर

दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया एक चीता मध्यप्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान पहुंच गया है।

जयपुर. दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीते लगातार बाहर की दौड़ लगा रहे है। इसी कड़ी में एक चीता मध्यप्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान पहुंच गया है। जिससे प्रदेश के कई इलाकों में हदशत मची हुई है। हालांकि वन विभाग इस मामले को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। पिछले वर्ष 25 दिसंबर को अग्नि नाम का नर चीता भी कूनो से बारां पहुंच गया था। जिसे ट्रेंकुलाइज कर वापस कूनो ले जाया गया था।

करौली में दिखी मूवमेंट
मधयप्रदेश के समीपवर्ती जिले करौली के मंडरायल के नजदीक चीता का मूवमेंट बताया जा रहा है। चीता कूनो से विजयपुर, रामपुर, सबलगढ़ होते हुए राहु घाट के पास पहुंचा। कूनो नेशनल पार्क से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर राहु घाट है। मध्य प्रदेश वन विभाग के साथ-साथ राजस्थान वन विभाग की टीम भी अलर्ट मोड़ पर है। वन विभाग की टीम लगातार चीते को ट्रैक कर रही है।

कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए चिंता का विषय
इससे पहले कूनो नेशनल पार्क आए ‘चीते ओबान’ ने तीसरी बार पार्क से माधव नेशनल पार्क पहुंच गया था। चूंकी यहां पर बाघ और तेंदुआ भी हैं और चीतों ने जीवन में कभी बाघ या तेंदुआ देखा ही नहीं, यदि ऐसे में दोनों का आमना-सामना हो गया तो इसका क्या परिणाम होगा, टाइगर यदि हिंसक हो गया तो ओबान की जान पर भी बन सकती है। इस कारण कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन और माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मीडिया को जानकारी देने से CEO ने किया इनकार, बोले—‘मेरे पास समय नहीं’

सिरोही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गुड गवर्नेंस पर...

Jagruk Janta Hindi News Paper 29 July 2026

Jagruk Janta 29 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...