सदर पुलिस ने एक्सरे गली में मकान पर मारा छापा, नशीली गोलियों की खेप के साथ बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

सदर पुलिस ने एक्सरे गली में मकान पर मारा छापा, नशीली गोलियों की खेप के साथ बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों की तस्करी करने के मामले में मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया है। बीकानेर के ड्रग कंट्रोलर सुभाष मुटनेजा की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है । मुटनेजा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक्स-रे गली निवासी 63 वर्षीय राजकुमार पुत्र अजायबचंद खत्री अपने घर पर अवैध नशीली गोलियां रखता है। तुरंत इस कि इत्तला सदर पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी के एक्स-रे गली स्थित रिहायशी मकान पर दबिश दी तो वंहा से 1405 ट्रोमाडोल नशीली गोलियां बरामद हुईं। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूसरा मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जेएनवीसी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने यह अवैध गोलियां किससे खरीदी व किनको बेचता था । इस कार्यवाही को अंजाम देने वालों में ड्रग कंट्रोलर सुभाष मुटनेजा, डीआई चंद्रकांत शर्मा व सदर पुलिस के उनि मोहर सिंह मय टीम शामिल रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...