राहत : बड़ा बाजार,फड़ बाजार व कोटगेट की इन दुकानों को मिली रियायत, कलेक्टर मेहता ने जारी किए आदेश

राहत : बड़ा बाजार,फड़ बाजार व कोटगेट की इन दुकानों को मिली रियायत, कलेक्टर मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में फड़ बाजार, कोटगेट व बड़ा बाजार की किराणा दुकानों को रियायत देते हुए अनुमत कर दिया गया है। कलेक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर फड़ बाजार व बड़ा बाजार को केंद्र बिंदु मानते हुए इसके पांच सौ मीटर के दायरे की किराणा दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन ये दुकानें वार व ए-बी प्लान के अनुसार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोली जा सकेगी।
इसके तहत कोटगेट दरवाजे से सार्दुल सिंह सर्किल तक की बांयी ओर की यानी ए श्रेणी की दुकानें मंगलवार व बुधवार को खुलेगी। वहीं इस लाइन में दायीं ओर की यानी बी श्रेणी की दुकानें गुरूवार व शुक्रवार को खुलेगी।
फड़ बाजार में फड़ पॉइंट से ताजिया चौकी तक बायीं ओर यानी ए श्रेणी की दुकानें मंगलवार व बुधवार को खुलेगी। वहीं इस लाइन की दायीं ओर की यानी बी श्रेणी की दुकानें गुरूवार व शुक्रवार को खुलेंगी।
इसी तरह बड़ा बाजार के रामदेव मंदिर व लक्ष्मी मंदिर के बायीं ओर की किराणा दुकानों सहित कोचर किराणा से सुराणा किराणा के बायीं ओर की किराणा दुकानें ए प्लान के अनुसार मंगलवार व बुधवार को खुलेंगी। वहीं इस लाइन की दायीं ओर की दुकानें बी प्लान के अनुसार गुरूवार व शुक्रवार को खुलेंगी।
बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व एक समय पर दुकान पर ग्राहकों की संख्या के नियम पहले की भांति ही रहेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...