पटवार मंडल बिजरोल में अधिसूचित फसलों का किया रेंडम सर्वे

गठित सर्वे टीम ने सर्वे कर संकलित किए डिजिटल साक्ष्य

सांचौर। जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए खरीफ 2021 में फसल उत्पादन प्रभावित होने की पूर्ण संभावना के चलते जिला कलेक्टर के आदेशानुसार सांचौर तहसीलदार के निर्देशानुसार गठित सर्वे टीम द्वारा तय शेड्यूल अनुसार शुक्रवार को पटवार मंडल बिजरोल में अधिसूचित फसलों का रेंडम सर्वे किया गया। जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए खरीफ 2021 में फसल उत्पादन प्रभावित होने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत जिला कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित कृषकों को तत्काल लाभ देने के लिए योजना के प्रावधाननुसार आॅन अकाउंट पेमेंट आॅफ क्लेम ड्यू टू मिड सीजन एडवर्सिटी के तहत अधिसूचित फसलों का रेंडम सर्वे करवाने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी/गिरदावर, कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक/सहायक कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि व कृषक की टीम गठित की गई है। इसी के तहत बिजरोल पटवार मंडल में पटवारी सोहनी विश्नोई, कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र मीणा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि व कृषक की संयुक्त सर्वे टीम ने अलग-अलग खसरों का विजिट कर डिजिटल साक्ष्य संकलित किए गए। इस दौरान पटवार मंडल के लियादरा, बिजरोल खेङा, झेरोल व बिजरोल गोलिया का आदेशानुसार सर्वे टीम ने सर्वे किया गया। इस अवसर पर काश्तकार जगदीश मांजू, किशनलाल गोदारा व बाबूलाल मांजू सहित अलग-अलग खसरों के कृषक मौजूद रहे।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...