विश्व पर्यावरण दिवस पर हथाई आपणे गुवाड़ री ग्रुप द्वारा किया गया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर हथाई आपणे गुवाड़ री ग्रुप द्वारा किया गया पौधारोपण

बीकानेर@जागरूक जनता। पूरा विश्व आज विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है इसी संदर्भ में प्रकृति की महत्ता को समझते हुए तथा पर्यावरण की सुरक्षा को संकल्पित *हथाई आपणे गुवाड़ री* ग्रुप द्वारा जम्भेश्वर नगर स्थित जीवण नाथ जी बगेची में पौधारोपण किया गया, वैश्विक महामारी के बीच प्रकृति के द्वारा ही समस्त मानव जाति की सुरक्षा हो सकती है, प्रकृति की सुरक्षा भी मानव का परम कर्तव्य है यह विचार मोहल्ले के युवाओं द्वारा पौधारोपण के दौरान व्यक्त किये गए।
ग्रुप संचालक डॉ हरिराम बिश्नोई ने बताया कि इस नेक कार्य मे प्रेमरतन भादू, रामचन्द्र बेनीवाल,जगदीश सियाग,भीवराज जोशी, बहादुर सियाग,प्रकाश जाणी,  रामस्वरूप धायल, श्रवण मंडा,जगदीश खीचड़, धर्माराम देहडु,रविन्द्र खीचड़,राजाराम मंडा आदि के साथ साथ मोहल्ले के युवाओं द्वारा यह कार्य किया गया।
ग्रुप द्वारा आगे भी इसी तरह के मानव हितार्थ,पर्यावरण हितार्थ कार्य करने हेतु युवाओं द्वारा आज संकल्प भी लिया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्साह से 22 को मनेगा गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज श्रीकृष्णदास कंचन महाराज का जन्मोत्सव

खटकड़- आन्योर- गोवर्धन @ जागरूक जनता । परमपूज्य गोवर्धन...

मालाखेड़ा में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन ! संवैधानिक आयु में विवाह का दिया संदेश

मालाखेडा. हिंदू समाज के तत्वाधान में मालाखेड़ा कस्बे में...