यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस रूट पर शुरू हो रही है ये स्पेशल रेलगाड़ियां..

बीकानेर@जागरूक जनता । रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिसार–लुधियाना, लुधियाना-चुरू,चुरू -लुधियाना,लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल सवारी गाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
उपरोक्त रेल सेवाओं का संचालन निम्नानुसार प्रारंभ किया जा रहा हैः-

  1. गाडी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से अग्रिम आदेशो तक हिसार से प्रतिदिन 05.35 बजे रवाना होकर 10.10 बजे लुधियाना पहुॅचेगी।
    यह रेलसेवा मार्ग में बरवाला, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  2. गाडी संख्या 04744 लुधियाना-चुरू अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से लुधियाना से प्रतिदिन 15.20 बजे रवाना होकर 23.45 बजे चुरू पहुॅचेगी।
    यह रेलसेवा मार्ग में अहमदगंढ़, मलेर कोटला, हिम्मताना, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह, जाखल, हिसार, चडोद, नलोई बडवा, सिवानी, झुंपा, लासेरी, सादुलपुर, डोकवा, हदयाल, दुधवाखारा, सिरसला एवं आसलू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  3. गाडी संख्या 04745 चुरू-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.04.22 से चुरू से प्रतिदिन 05.15 बजे रवाना होकर 13.45 बजे लुधियाना पहुॅचेगी।
    यह रेलसेवा मार्ग में आसलू, सिरसला, दुधवाखारा, हदयाल, डोकवा , सादुलपुर, लासेरी, झुंपा, सिवानी, नलोई बडवा, चडोद, हिसार, उकलाना, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  4. गाडी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से अग्रिम आदेशो तक लुधियाना से प्रतिदिन 17.20 बजे रवाना होकर 21.55 बजे हिसार पहुॅचेगी।
    यह रेलसेवा मार्ग में मलेर कोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह एवं जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी 02 एसएलआर डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...