
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल के सफल नेतृत्व के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर शहर में भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद शहर के कोने-कोने से उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब से संगठन की एकता का संदेश गया।
फूलमालाओं के साथ पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी ने उत्सव को और भव्य बना दिया, वहीं सौहार्द एवं एकता के प्रतीक स्वरूप हजारों की संख्या में सफेद और केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। संगठन 1 वर्ष पूर्ण होने पर गाजर के हलवे का केक भी काटा गया। कुछ महिलाएं नाच गाने के साथ संगठन का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। जिला पदाधिकारियों द्वारा अमित गोयल को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा, हनुमान जी का गोटा तथा तलवार सहित शौर्य और भारतीय परंपरा के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में जोश, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अमित गोयल के नेतृत्व में संगठन की निरंतर सक्रियता और मजबूती की सराहना करते हुए भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में अमित गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराते हुए संगठन को सर्वोपरि बताया और “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” का नारा देकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री, विधायक ,भाजपा के अनेक प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर संत समाज का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। गलता पीठ से राघवेंद्राचार्य जी, परशुराम जी महाराज, कमलेश जी महाराज एवं साध्वीगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का उत्साह और भाजपा की मजबूत संगठनात्मक शक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने जयपुर शहर की राजनीति में एक सशक्त संदेश दिया।
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG


