नव चयनित पटवारियों ने पीबीएम अस्पताल में की साफ सफाई


संभागीय आयुक्त की पहल पर प्रतिदिन एक घंटा करेंगे श्रमदान
बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर राजस्व और उपनिवेशन विभाग के प्रशिक्षु पटवारियों ने पीबीएम अस्पताल परिसर में श्रमदान कर पार्कों की साफ-सफाई की।
यह पटवारी प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान करेंगे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस समझते हुए पटवारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इन नवनियुक्त कार्मिकों ने आमजन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की और बताया कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और विक्रय पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने आमजन से बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपखंड पटवार प्रशिक्षण शाला के प्रधानाचार्य मोहम्मद इम्तियाज मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त 245 पटवारियों का छह माह का प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने प्रतिदिन स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...