दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री मिलने पर एनडीए नेताओं ने जताई खुशी

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ छह विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। देशभर से एनडीए नेताओं ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी भी हो रही है।

दिल्ली की जनता पहले से कह रही थी कि आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा, “देश के दिल में मोदी हैं। दिल्ली की जनता पहले से कह रही थी कि आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी। इसके बाद उन्होंने जनादेश दिया। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता ने स्वीकार किया है। दिल्ली में भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री दी है। पार्टी हमेशा लोकतंत्र के हित में काम करती है।”

अब दिल्ली को जिस-जिस ने लूटा है, उसे वो लौटाना पड़ेगा

हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा, “रेखा जी दिल्ली की नेता हैं, उन्होंने संघर्ष किया और विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा रही हैं। अब दिल्ली को जिस-जिस ने लूटा है, उसे वो लौटाना पड़ेगा। दिल्ली को कूड़े से मुक्ति दिलाना, पानी की समस्या दूर करना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।”

रेखाजी दिल्ली में विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगी

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद शांभवी चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अच्छी बात है कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का वापस से मौका मिल रहा है। एनडीए की सरकार ने हर बार आधी आबादी की बात कही है। बिहार की बात करें तो यहां पर भी महिलाओं को लोकल लीडरशिप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय है। देश में दिल्ली का महत्व है। उम्मीद है कि रेखा जी दिल्ली में विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगी।”

भाजपा और एनडीए में महिलाओं का किया जा रहा है सम्मान

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, “भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार ने बिहार निगम में 50 प्रतिशत और नौकरी में 35 प्रतिशत महिलाओं को मौका दिया। भाजपा और एनडीए में महिलाओं का भी सम्मान होता है, दूसरी किसी पार्टी में नहीं है।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...