NASA ने जारी की पर्सीवरेंस रोवर से भेजी गई पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग, 10 सेकंड के टेप में हवा जैसी मामूली आवाज

नासा का पर्सीवरेंस रोवर पिछले हफ्ते मंगल पर पहुंचा था। इसकी लैंडिंग के ऑडियो और वीडियो सामने आ चुके हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने मार्स यानी मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की। 10 सेकंड की इस ऑडियो क्लिप में बहुत मामूली आवाज है। नासा के मुताबिक, यह उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई। नासा ने इसके साथ ही लाल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है। इस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी।

लैंडिग के बाद माइक्रोफोन ने काम नहीं किया था
मीडिया रिपोर्ट्स में नासा के हवाले से कहा गया है कि गुरुवार को जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। यही वजह है कि लैंडिंग के दौरान का इसका ऑडियो सामने नहीं आ सका था। हालांकि, इसके बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है।

मिशन के कैमरा और माइक्रोफोन सेक्शन इंजीनियर डेव ग्रुएल ने कहा- 10 सेकंड के इस क्लिप में बहुत धीमी और मामूली आवाज सुनी जा सकती है, लेकिन रिसर्च के लिहाज से यह बेहद कीमती है।

वीडियो क्लिप भी जारी
ऑडियो के साथ ही नासा ने एक लैंडिंग टाइम (टच डाउन) वीडियो जारी किया है। 3 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में तीन फ्रेम हैं। इसमें दिखता है कि रोवर ने कैसे लैंडिंग की। हीट शील्ड और पैराशूट भी नजर आते हैं। इसी वीडियो में नासा के स्टाफ की खुशी के पल भी कम्पाइल किए गए हैं। नासा ने कहा- यह इतिहास में पहली बार हुआ जब मार्स पर लैंडिंग का वीडियो और तस्वीरें ली गई हैं। हम इनका अध्ययन शुरू कर चुके हैं।

रोवर बिल्कुल सही हालत में
पर्सीवरेंस की मिशन मैनेजर जेसिका सैमुअल्स ने कहा- अब तक सभी चीजें वैसी ही हैं, जैसी हम चाहते थे। यह बिल्कुल हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही काम कर रहा है। अब हम जल्द ही इसके साथ मौजूद हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान पर फोकस करेंगे। फिलहाल, शुरुआती तैयारियां की जा रही हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...