प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची जारी -आरएसबीसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है रेट लिस्ट

जयपुर । आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची जारी कर दी गई है। नई दरों की सूची आरएसबीसीएल की विभागीय वेबसाईट https://iems.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है जिसे आमजन ऑनलाइन देख सकते है।

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के अनुसार आबकारी विभाग की वेबसाईट https://iems.rajasthan.gov.in पर मदिरा की नई दरों की सूची आमजन के लिए प्रदर्शित कर दी गई है। इसे प्रकार कोई भी व्यक्ति प्रदेश में मदिरा की नई दरों की सूची का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। उक्त वेबसाइट में मुखपृष्ठ पर पब्लिक सेक्शन में एप्रूव्ड रेट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करने पर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, बीयर सहित अन्य ब्रांड की मदिरा की नई रेट लिस्ट उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नई रेट लिस्ट की अनुसार ही अनुज्ञाधारी दुकानों पर मदिरा विक्रय किया जाएगा। एमआरपी से अधिक वसूली पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...