करणपुर विधानसभा सीट: भजनलाल सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी हारे, कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर विजयी

Karanapur Assembly Election Result 2024 : श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

श्री गंगानगर. श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव पूर्व भजनलाल सरकार ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया था। इस हार के बाद अब वह अपना मंत्री पद भी गंवा देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। करणपुर विधानसभा चुनाव में रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 वोटों से चुनाव जीते हैं। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी। यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में सरकार बनाई है।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार पिछड़ते रहे
करणपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरूआती बढ़त के बाद भाजपा लगातार हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ती नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी 8वें राउंड में करीब 3200 वोटों, छठे राउंड में 1974 वोट और तीसरे रांउड में कांग्रेस के रूपिंद्र सिंह कुन्नर को 14946 वोट मिले थे। वह भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से 630 वोटों से आगे चल रहे थे। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को तीसरे रांउड में 14316 वोट मिले थे। मतगणना डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी है तो कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर हैं। इस सीट पर चुनाव गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु की वजह से रद कर दिया गया था।

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग
करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। पर चुनाव 11 प्रत्याशियों ने ही लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस के अतिरिक्त बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह भी प्रत्याशी हैं।

रिजल्ट पर निर्भर करेगा सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का मंत्री पद!
करणपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग से पूर्व भजनलाल सरकार ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बना दिया था। ऐसी चर्चा चल रही है कि सुरेंद्रपाल सिंह का मंत्री पद पर बने रहने का फैसला करणपुर सीट रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर जीतते हैं तो मंत्री पद बरकरार रहेगा नहीं तो इस्तीफा देना पड़ सकता है। आज 8 जनवरी को राजस्थान की जनता और नेताओं की नजरें करणपुर चुनाव के रिजल्ट पर है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...