बीकानेर पुलिस खोल रही भूमिगत अपराधियों की जन्मकुंडली, तीन थानों की पुलिस के हत्थे चढ़े भगौड़े अपराधी..

–नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस का मिशन “अपराधी होंगे अब जेल की सलाखों के पीछे” के तहत रोजना जिले के हर थाना में ताबड़तोड़ कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है । जिसके लिए एसपी प्रीति चन्द्रा ने जिले के पुलिस महकमे में इस बाबत कड़े निर्देश दे रखे है कि फरार वारंटियों एंव वांछित अपराधियों की धरपकड़ हर हाल में की जाए जिसकी पालना इन दिनों जिले के हर थाना क्षेत्रों में दिखाई दे रही है । शुक्रवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपना जलवां अपराधियों पर दिखाते हुए इन्हें काल कोठरी तक का रास्ता बताया है । पहली कार्रवाई लूणकरणसर थाना पुलिस ने की है जंहा करीब सात सालों से फरार चेक अनादरण के मामले में आरोपी 40 वर्षीय कानाराम पुत्र रामचन्द्र सोनी निवासी कुम्भाणा बास लूणकरणसर को बीकानेर शहर से गिरफ्तार किया है । आरोपी चेक अनादरण के वर्ष 2014 के मामले में फरार चल रहा था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सुमन परिहार, कॉन्स्टेबल रविन्द्र कुमार, जयप्रकाश महिला एंव बाल डेस्क आदि की टीम ने अंजाम दिया ।

दूसरी कार्रवाई नापासर पुलिस ने की है जंहा जीप चोरी के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है । आरोपी ने वर्ष 2006 में इन्द्रा कॉलोनी निवासी बच्चन शर्मा की जीप को चुरा लिया था जिसकी रिपोर्ट बच्चन शर्मा ने नापासर थाने में दर्ज करवाई थी । पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2014 मफरुर घोषित था तथा फरार चल रहा था । अभी हाल ही में एसपी द्वारा चलाये गए अभियान में इसकी जन्मकुंडली पुलिस ने खोली और इसको दबोचने के लिए रणनीति तैयार की गई । जिसमे पुलिस टीम को अथाह मेहनत के बाद आरोपी की लोकेशन पता चली तो तुरन्त धावा बोलकर पिछले 07 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी 46 वर्षीय संजू सिंह उर्फ रामप्रकाश पुत्र इन्द्रजीत सिंह राजपूत को भुट्टो का चौराहा से दबोच लिया । आरोपी मठिया,छपरा बिहार का रहने वाला है लेकिन हाल में बीकानेर के कुचीलपुरा बीकानेर में रहता है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया ।

तीसरी कार्रवाई पूगल थाना पुलिस ने की है जंहा पुलिस के हत्थे 8 सालों से फरार आरोपी चंगुल में फंसा है । आरोपी सरकार बनाम एक मामले में फरार चल रहा था जो पुलिस को चकमा देकर लगातार आंखों में धूल झोंक रहा था । पूगल पुलिस के अनुसार आरोपी वारंटी सरकार बनाम केसराराम वगैरह 08 साल से फरार चल रहा था । शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी लालचंद पुत्र जसराम जाति नायक उम्र 47 साल निवासी चक 03 एमडी, घडसाना को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार आरोपी को शनिवार को खाजूवाला के एमजेएम न्यायालय में पेश किया जाएगा । वंही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पकड़ा गया वारंटी अगर किसी थाना पर किसी प्रकरण में वांछित हो तो थाना हाजा से संपर्क करे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...