औद्योगिक उपलब्धि : बीकानेर को मिली गैस स्टेशन की सौगात,उद्यमियों ने मंत्री मेघवाल का जताया आभार


बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने बीकानेर को गेस पाइप लाइन मिलने की और एक कदम और बढाने के सकारात्मक प्रयास हेतु केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया | केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बार बार प्रयासों से बीकानेर में सीएनजी एवं पीएनजी गेस स्टेशन स्थापित करने के लिए हिन्दुस्तान नेचुरल गेस की टीम द्वारा गेस स्टेशन स्थापित करने के लिए खारा और गजनेर में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नेचुरल गेस प्लांट लगाने के लिए भारत सरकार के साथ हिन्दुस्तान नेचुरल गेस का करार हुआ है और हिन्दुस्तान नेचुरल गेस की टीम को प्लांट लगाने के लिए लोकेशन विजिट भी की गई है | केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक प्रयासों से बीकानेर को गेस पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी प्राप्त हो पाई है | गेस सप्लाई करने के लिए खारा और गजनेर में दो स्टेशन बनाए जायेंगे | नेचुरल गेस प्लांट लगाने से सिरेमिक्स, फ़ूड और वूलन इंडस्ट्री को फायदा होगा | इससे सिरेमिक्स उद्योग काफी पनपेगा क्योंकि वर्तमान में टाइल्स बनाने के लिए कच्चा माल यहाँ से मौरवी जाता है और सस्ता इंधन मिलने की दशा में टाइल्स का कारोबार बीकानेर में बड़े स्तर पर हो सकेगा | साथ ही बीकानेर फ़ूड तथा वूलन का भी हब है इससे इंडस्ट्री को सस्ता इंधन उपलब्ध हो सकेगा | प्राकृतिक गेस एलपीजी की तुलना में 30 प्रतिशत सस्ती और सुरक्षित और प्रदूषण रहित है |


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते‘‘ के तहत बच्चों को बचाया

Fri Apr 1 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24X7 निभा रही है। आर.पी.एफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छुटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों […]

You May Like

Breaking News