उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में 1 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों किया उद्घाटन

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में 1 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों किया उद्घाटन

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को देशनोक कस्बे में नगर पालिका देशनोक के द्वारा 1 करोड़ 20 लााख रूपये की लागत से करवाएं गए 6 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने 49.35 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित अम्बेडकर भवन का,  30.81 लाख रूपये लागत से आरटीडीसी के पास नव निर्मित शौचालय का, 17.50 लाख रूपये की लागत से डुंगरोतो के खदेड़े पर नव निर्मित चार दिवारी निर्माण का, वार्ड नम्बर 01 में स्थित सामुदायिक भवन मंे 3.44 लाख रूपये से बने शौचालय का तथा 17 लाख रूपये की लागत से शिवपार्क में बने भ्रमण पथ का लोकार्पण किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि देशनोक कस्बे मंे आधारभूत विकास उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि देशनोक कस्बे में पेयजल की समस्या का समाधान करवाने के लिए लगभग 90 लाख रूपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि में से पुरानी पेयजल लाइन को बदला जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा रसोई योजना के तहत देशनोक में बहुत ही अच्छे ढ़ंग से रसोई चलाई जा रही है। रामप्रताप हनुमान दास मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने अम्बेडकर भवन में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवता की जानकारी ली।
*प्रशासन शहरों के संग अभियान*- भाटी ने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देशनोक के जिन लोगों के पट्टे नहीं बने है, उनके पट्टे बनाने की इस दिशा में कार्य किया जाये। अभियान से पहले स्थानीय प्रशासन वार्डवार समस्याएं चिन्हित करें और उसके अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान करवाएं। अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों को इस अभियान का लाभ दिलाएं।  
*कोलायत विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का बनाया जा रहा वातावरण*-उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का वातावरण बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गत् 70 साल में जहां एक भी राजकीय महाविद्यालय नहीं था, वहीं गत् दो वर्षों में चार कॉलेज खोले गए है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में इतने कम समय में इतने कॉलेज नहीं खुले है, जितने कोलायत मंे खोले गए है।
भाटी ने कहा कि देशनोक राजकीय महाविद्यालय में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। सभी विषयों के रिक्त पदों का भरा भरा जायेगा। उन्होंने कस्बे वासियों का आव्हान किया कि अब देशनोक में कॉलेज की सुविधा है, अतः अपने बच्चों को कॉलेज में प्रवेश दिलाए। उन्होंने कहा कि देशनोक कॉलेज में वाणिज्य संकाय खोला गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र प्रवेश ले। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के लिए भूमि का चिन्हिकरण हो चुका है। भूमि आवंटन के बाद भवन बनाने का काम होगा।  

 
*उच्च शिक्षा मंत्री का हुआ सम्मान*- राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में कृषि संकाय खुलवाने पर शाला स्टॉफ द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री का भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शाला के व्याख्याता मुरलीधर गोयल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। शाला के प्राचार्य कौशल किशोर पंवार ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय में टीन शैड बनाने की आवश्यता जताई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अशोक चौधरी ने किया।  
शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 की एडवाइजरी की हो पालना-उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यालय, कॉलेज व विश्वविद्यालय खोल दिए गए है। इन संस्थानों में स्टॉफ व विद्यार्थी कोविड-19 के लिए जारी एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें पढ़ने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। अतः सभी कोविड-19 की एडवाइजरी की पालना करें।
*डुंगरोतो के खदेड़े (पार्क) का होगा विकास*- उन्होंने कहा कि राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीन शैड का निर्माण तथा डुंगरोतो के खदेड़े (पार्क) में भ्रमण पथ सहित अन्य विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वर्तमान में विधायक कोष की राशि कोविड 19 प्रबंधन पर खर्च की जा रही है। जैसे ही विधायक कोष से विकास कार्य करवाने की स्वीकृति मिलेगी, उसे पार्क के विकास कार्यों पर खर्च की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क चार-पांच वार्डों का केन्द्र बिन्दू है। पांच बीघा भूमि पर बना यह पार्क बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसे मॉडल पार्क के रूप में विकसित करवाया जाए। नगर पालिका और भामाशाह पार्क को हराभरा और सुन्दर बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मां करणी की तपोभूमि के सभी वार्डों का समानरूप से विकास करवाएं तथा जो सबसे पिछड़ा वार्ड है, उसे प्राथमिकता दे।
*मां करणी के किए दर्शन*- उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक मंदिर में मां करणी के दर्शन किए और देेश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर पुजारी ने जोत करवाई। इस दौरान देशनोक पालिका के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधडा मौजूद रहे।
*उप तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण*- उच्च शिक्षा मंत्री ने नव स्वीकृत उप तहसील देशनोक के अस्थाई कार्यालय का निरीक्षण किया और नायब तहसीलदार राम किशोर मीणा से स्वीकृत पदो ंके बारे में जानकारी ली। उन्होंने उप तहसील क्षेत्र के रिकार्ड के बारे में और पद स्थापित हो चुके स्टॉफ के बारे में भी जानकारी ली।
*इनकी रही उपस्थिति*- उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका देशनोक के सभापति ओम प्रकाश मूंधड़ा, सब रजिस्ट्रार कविता गोदारा, ईओ नगर पालिका ब्रजेश कुमार सोनी, पार्षद जगदीश प्रसाद, पार्षद गजानंद स्वामी, पार्षद हंसाराम, ओम प्रकाश जाजड़ा, गाढ़वाला सरपंच ओम सारण, शिवलाल गोदारा, बिशन ंिसंह भाटी, झंवर लाल सेठिया, गोविन्द, इन्द्र सिंह बारठ, मां करणी मंदिर के ट्रस्टी जगदीश दान, छैलूदान, मां करणी मंदिर ट्रस्ट के सचिव मोहनदान बारठ,माधोदान, मनीष चारण आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...