जागरूक जनता नेटवर्क । गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंसला ने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली है। मिली जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंसला के निधन पर लोग ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजमेर से भाजपा सांसद भगीरथ चौधरी ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला के निधन के समाचार दुःखद है। समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को आपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Next Post
पेट्रोल डीजल की कीमतों में आग,आज दसवें दिन फिर बढ़े इतने दाम,आगे फिर टूटेंगे कीमतों के रिकॉर्ड..
Thu Mar 31 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग सी लगी हुई है, जंहा लगातार पेट्रोल- डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल […]
![](https://jagrukjanta.net/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220331-WA0007-1024x542.jpg)
You May Like
-
November 22, 2023
अलग अलग क्षेत्र में डॉ. बियानी का भव्य स्वागत
-
September 20, 2023
अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता – CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) आयोजित