गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 लाख नौकरी, मोदी स्टेडियम का नाम बदलने सहित किए ये वादे

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलने, युवाओं को 10 लाख नौकरी, पुरानी पेंशन लागू सहित कई वादे किए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सभी पार्टियों ने नेता लोगों के पास पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लोकलुभावन वादे कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सामाधान करने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आज अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेस करते हुए घोषणापत्र जारी किया है, जिसे ‘जन घोषणा पत्र 2022’ नाम दिया गया है।

इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात में सरकार बनने पर नरेंद्र मोदी स्टे़डिय का नाम बदलकर सरदार पटेल के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है, जिसमें महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपए हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया है।

कांग्रेस ने गुजरात के लोगों से घोषणापत्र जारी करते हुए किए ये वादे

  • सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म की जाएगी।
  • 10 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
  • 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।
  • पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा।
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा।
  • किसानों का 3 लाख का कर्ज और बिजली बिल माफ होंगे।
  • मजदूरों के हित के लिए उन्हें कई सारे अधिकार देने का वादा किया गया है।
  • पशुओं के लिए नीतियां लाई जाएंगी, जिसमें पशुपालन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
  • शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों और विश्वविद्यालयों की लूट बंद करने का वादा किया गया है।
  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गुजरात के लोगों को महंगाई से आजादी दिलाने का वादा किया है।
    -गुजरात में कोरोना के कारण अपनों को खोने वाले 3 लाख परिवारों को 4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
  • लड़कियों के लिए पूरे गुजरात और केजी में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क दी जाएगी।
  • भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाने का वादा किया गया है, जिसमें पिछले 20 साल में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने और दोषियों को जेल भेजने का वादा किया गया है। परिवर्तन का उत्सव है हमारा घोषणापत्र: कांग्रेस
    कांग्रेस ने लोगों के लिए अपने घोषणा पत्र को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया है, जिसको https://jantanisarkar.in/ वेबसाइट में देखा व डॉउनलोड किया जा सकता है। इस वेबसाइट में कांग्रेस के द्वारा कहा गया है कि “हमारा घोषणापत्र परिवर्तन का उत्सव है। यह एक उत्सव है जो लोकतंत्र के मूल उद्देश्य की ओर ले जाता है, इसके मूल में नागरिक हित है। संविधान में नागरिकों के कल्याण की परिकल्पना की गई है।” इसके साथ ही कहा गया है कि “हमारा घोषणापत्र गुजरात के हर नागरिक तक नई आशा और अपार खुशी के साथ पहुंचता है, जिसमें सामाजिक न्याय सरकार की जिम्मेदारी है, वहीं जनता सरकार की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...