सीवरेज प्लांट में देर रात 3 बजे गैस लीक से मची अफरा तफरी, पुलिस ने इलाके को कराया खाली

जयपुर@जागरूक जनता । राजधानी के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पर शंकर नगर स्थित सीवरेज प्लांट में रात 3 बजे से गैस रिसाव के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गैस रिसाव होने के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और नगर निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए इलाके को खाली करवाना शुरू कर दिया । फिलहाल सुबह 7 बजे तक रिसाव को ठीक कर दिया गया है और लोगों को वापस घरों में रवाना किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि जहरीली गैस से कई लोगो की तबियत बिगड़ गई जिनका उपचार किया जा रहा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...