तिरुपति अपार्टमेंट में गणगौर उत्सव : खिलखिलाती दिखी गवर रूपी कन्याएं, हर्षोल्लास के साथ मनाया त्योंहार


बीकानेर@जागरूक जनता। तिरुपति अपार्टमेंट, बीकानेर में हुई गवरजा माता की ऐसी कृपा, खिलखिलाती दिखीं गवर रूप कन्याएं, ऐसा लगा मानो महोत्सव हो। भारतीय संस्कृति में गणगौर का त्योंहार अपनी अलग ही पहचान रखता है‌। यह त्योंहार युवतियों के लिए अलग उत्साह लेकर आता है।बीकानेर के गजनेर रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट की कन्याएं व महिलाएं शनिवार को इस त्योंहार के रंग में सराबोर दिखीं। उत्सव के रूप में मनाए गए गणगौर बनोले के दौरान गवरजा माता का पूजन कर बनोला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा मूंधड़ा व ललिता मुंधड़ा ने बताया कि उत्सव में अपार्टमेंट की सभी महिलाएं व युवतियां एकत्रित हुईं।

सभी ने मिलकर गणगौर पूजन किया, गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि मांगी, वहीं गवरजा माता से विशेष रुप से सम्पूर्ण विश्व के कल्याण हेतु अरदास की गई।पूजा पेड़ीवाल, गरिमा मूंधड़ा व मनका राठी ने बताया कि कन्याओं ने गवरजा के पूजन के साथ साथ गीत व नृत्य कर गवरजा माता को रिझाया। विदित रहे गवरजा माता के इस कार्यक्रम में प्रथम दिन से ही सभी कन्याए एवं महिलाएं एकत्रित होकर पूरे अपार्टमेंट में बनोले का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्सव को धूमधाम के साथ मनाने के लिए महिला सदस्यों के द्वारा 31 तारीख को विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। उत्सव में पूजा राठी, तनीषा, रितिका, दिशा, लता, दीप्शिखा, प्रियंका, शिखा, शिवानी, ख़ुशबू राठी, महिमा, राधिका, हर्षिता एवं सपना पारीक ने मधुर भजनों से माहोल में आनंद घोल दिया।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल अभियान: अंतिम दिनों में हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस- यशपाल

Sun Mar 27 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त राजस्थान के एपीआरओ अमित कुमार ने शनिवार को बीकानेर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की बैठक लेते हुए सदस्यता अभियान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News