उचित मूल्य की दुकानों के साक्षात्कार 21 से 24 सितंबर तक

उचित मूल्य की दुकानों के साक्षात्कार 21 से 24 सितंबर तक

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला रसद विभाग द्वारा रिक्त या नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए निकाली गई विज्ञप्ति के आवेदकों के साक्षात्कार 21 से 24 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में 107 उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी। जिसमें से कुल 350 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनके दस्तावेजों की जांच पश्चात समस्त आवेदकों के साक्षात्कार किए जाने हैं। इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ से प्राप्त आवेदकों के संबंध में साक्षात्कार 21 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे, नोखा के 22 सितंबर 11:30 बजे, कोलायत व बज्जू के 23 सितंबर प्रातः 11:30 बजे, लूणकरणसर के 24 सितंबर प्रातः 11:30 तथा खाजूवाला, पूगल व छतरगढ़ से प्राप्त आवेदनों के संबंध में साक्षात्कार 24 सितंबर अपराहन 3:00 बजे होगा। सभी के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...